पोहरी। खबर जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के पोहरी कस्बे की मां भगवती कॉलोनी से आ रही है। जहां दो नाबालिग आरोपीयों ने दो सगी बहिनों के घर में घुसकर रेप की बारदात को अंजाम दिया है। इस मामले की सूचना पीडिताओं ने मां के लौटने पर दी। जिसपर मां ने तत्काल उक्त घटना की जानकारी डायल 100 को दी। जिसपर पुलिस मौके पर पहुंची और पीडिताओं की शिकायत पर आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार पोहरी कस्बे में दो नाबालिग बहिनें उम्र 9 साल और 11 साल घर में थी। मां स्कूल में पढाने गई हुई थी। तभी पडौस में रहने बाले दो नाबालिग आरोपी उम्र 14 साल और 16 साल युवतीयों के घर घुस गए और आरोपीयों ने दोनों मासूम बहनों को अपनी हबस का शिकार बना डाला।
डरी सहमी मासूमों ने इस मामले की सूचना अपनी मां को लौटने पर दी। जहां मां ने तत्काल इस घटना के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने इस मामले में दोनों नाबालिग आरोपीयों के खिलाफ धारा 376 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। इस मामले के दोनों आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।