शिवपुरी। मप्र में कांग्रेस सरकार बनने के पश्चात यादव समाज के दो चुने गए जनप्रतिनिधियों माननीय हर्ष यादव एवं माननीय सचिन यादव को कैबीनेट मंत्री बनाए जाने से उत्साहित यादव महासभा म.प्र. द्वारा आगामी 28 जनवरी 2019 को स्थानीय अपेक्स बैंक समन्वय भवन भोपाल में भव्य जनप्रतिनिधि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन माननीय मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ के मुख्यातिथ्य में होने जा रहा है।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए यादव महासभा मप्र के जिलाध्यक्ष कल्याण सिंह यादव (बंटी) ने बताया कि मप्र में जिस प्रकार से कांग्रेस सरकार ने यादव समाज के प्रतिनिधित्व को स्वीकार करते हुए दो जनप्रतिनिधियों को कैबीनेट में स्थान दिया इसके लिए हम आभारी है इसके अलावा तेलंगााना और राजस्थान प्रदेश में भी विधानसभा चुनावों में यादव समाज के चुने गए प्रतिनिधियों का सम्मान भी इस जनप्रतिनिधि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में यादव समाज की सहभागिता हो इसके लिए यादव महासभा मप्र के ने अगामी 28 जनवरी भोपाल में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में सभी यादव समाज बन्धुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।