शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंहनिवास गांव से आ रही है। जहां बीते रोज अपने मामा के यहां आई एक नाबालिग किशोरी संदिग्ध परिस्थिति में घर से गायब हो गई। इस मामले की सूचना किशोरी के परिजनों ने पुलिस थाना कोतवाली में की। जहां पुलिस ने किशोरी के नाबालिग होने के चलते सुप्रीम कोर्ट की गाईडलाईन के अनुसार अज्ञात आरोपीयों पर अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया।
जानकारी के अनुसार खुश्बू शर्मा पुत्री ललित शर्मा परिवर्तित नाम उम्र 16 साल निवासी बडा बाजार पुरानी शिवपुरी सिंहनिवास गांव में अपने मामा के यहां गई हुई थी। बीते रोज किशोरी घर से बिना बताए कही गायब हो गई। परिजनों ने पहले तो अपने स्तर से किशोरी की छानबीन की। जब किशोरी नहीं मिली तो परिजनों ने इस मामले की शिकायत कोतवाली में की। जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।