आयुर्वेदिक अस्पताल बना अखाडा: कर्मचारीयों से मारपीट, मामला दर्ज | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शासकीय आयुर्वेद जिला चिकित्सालय पुरानी शिवपुरी में श्रीमती मनोरम वर्मा, चन्द्रकांता, श्रीमती सुनीता के साथ हुई मारपीट पर सभी कर्मचारियों ने गेट पर ताले डालें एवं हड़ताल प्रारंभ कर दी पुलिस थाना देहात ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की इसके विरोध में कर्मचारी हड़ताल पर रहे और शासकीय आयुर्वेदिक हॉस्पीटल में गेट पर ताला लगा होने के कारण मरीज भी काफी परेशान रहे इतना ही नहीं समय मरीजों को दवा भी नहीं मिल सकी। लेकिन जैसे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया तो हड़ताल समाप्त कर दी। 

फरियादी सुनीता शर्मा पत्नि अनिल शर्मा 45 वर्ष विजयपुरम कॉलोनी निवासी दिनांक 3 जनवरी को लिखित आवेदन थाना प्रभारी देहात को दिया जिस पर आज प्रकरण दर्ज किया गया। जिसमें बताया गया है कि पुरानी शिवपुरी में स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय में कार्यरत महिला कर्मचारियों के साथ माजिद कुर्रेशी पुत्र खालिद कुर्रेशी द्वारा 31 दिसम्बर 2018 को कर्मचारियों के साथ दोपहर 12 बजे श्रीमती मनोरमा वर्मा (दवासाज), व कु. निलोफर कुर्रेशी (दवासाज)के मध्य किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसमें कु. निलोफर कुर्रेशी ने अपने भाई माजिद कुर्रेशी निवासी पीएचक्यू लाईन पुरानी शिवपुरी को फोनकर बुला लिया।

जिसने बिना कुछ पूछे चिकित्सालय के अंदर घुस आया और महिला कर्मचारी मनोरमा वर्मा व चन्द्रकांता जाधव के साथ अश्लील गालियां देते हुए लात घूसों से मारपीट करने लगा तब वहीं पास खड़े चिकित्सा महिला कर्मचारी सरिता माहौर, रूकसाना बानो, राजकुमारी आदिवासी, कल्पना शर्मा व राकेश डागौर ने आकर बीच बचाव किया, लेकिन माजिद कुर्रेशी जाते-जाते कह गया कि मेरी बहिन से किसी ने कुछ कहा तो गोलीमारकर जान से खत्म कर दूंगा। फरियादी की रिपोर्ट पर से देहात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 294, 353, 506 का प्रकरण दर्ज कर लिया हैं। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!