शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत प्ले ग्राउंड के सामने एक तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार भाईयों में टक्कर मार दी जिससे दोनों भाई घायल हो गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
घायल मंजेश पुत्र रामहेत जाटव निवासी ग्राम नरैयाखेड़ी थाना बैराड़ जिला शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह अपने ताऊ के लडक़े अजबसिंह के साथ बाइक से घर जा रहे थे तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक ऑटो के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे मेरे बाय कान के ऊपर, बाए हाथ के घुटने एवं दाहिने हाथ की उंगली में चोटें आईं वहीं भाई भी घायल हो गया। घटना के बाद ऑटो चालक मौके से भाग गया लेकिन उसका नंबर देख लिया जिस पर थाने में शिकायत दर्ज करवाई।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।