कलेक्टर ने 11 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को ​PPO दिए | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने जिलाधीष कार्यालय के सभाकक्ष में 31 दिसम्बर 2018 को विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत 11़ शासकीय सेवकों के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें पीपीओ प्रदाय कर उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने सेवानिवृत कर्मचारी द्वारा सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों की भी सराहना की। 

इस मौके पर अपर कलेक्टर अशोक कुमार चौहान, उपजिला निर्वाचन अधिकारी आर. बी. सिण्डोस्कर, जिला पेंशन अधिकारी श्रीमती छवि जैन विरमानी, कनिष्ठ लेखा अधिकारी ऐश्वर्य शर्मा एवं सहायक पेंशन अधिकारी नरेन्द्र सिंह सहित सेवानिवृत्त कर्मचारी और उनके कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

पीपीओ प्राप्त करने वाले सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों में प्राचार्य उ.मा.वि.भौंती के उ.श्रे.शिक्षक  सुखसायराम भगत, प्राचार्य उमावि बैराढ़ के उ.श्रे.शिक्षक चिरौंजीलाल वर्मा, प्राचार्य उमावि क्र.-2 शिवपुरी के प्रधानाध्यापक रामनिवास अवस्थी, प्राचार्य कन्या उमावि शिवपुरी सहायक शिक्षक बृजमोहन वर्मा, प्राचार्य उ.मा.वि.क्र.-2 शिवपुरी के सहायक शिक्षक बल्लभदास पारीक, सैनानी 18वीं वाहिनी शिवपुरी के प्रधान आरक्षक गोविंद बहादुर विष्ट, प्राचार्य कन्या उ.मा.वि.शिवपुरी के भृत्य हरीलाल, प्राचार्य हाईस्कूल सेंवड़ा के भृत्य ओमप्रकाश सेन(बारबर), उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाऐं शिवपुरी के भृत्य  शांतिलाल जाटव, चौकीदार दिवारी लाल एवं सैनानी 18वीं वाहिनी शिवपुरी के प्र.आरक्षक जसवंल सिंह शामिल है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!