अटल जी की जन्म जयंती पर युवा मोर्चा करेगा रक्तदान शिविर का आयोजन | Shivpuri News

0
शिवपुरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला बैठक जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान जी के मुख्यातिथि में तथा जिला महामंत्री संजय कुशवाहा जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा आगामी युवा मोर्चा के काम पर विचार किया गया और किस प्रकार नरेंद्र मोदी जी की सरकार पूरा भारत में पूर्ण बहुमत के साथ लानी है उस पर विचार विमर्श किए गए।

जिसके लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आगामी समय में अपने कार्य करना तय किए जिसमें युवा संवाद कार्यक्रम युवा टाउन हॉल कार्यक्रम डिजिटल इंडिया कार्यक्रम विजय संकल्प 2019 को लेकर चर्चा की गई कमल मोटरसाइकिल महारैली इत्यादि कार्यों के रूप में जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह जी चौहान द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई और कार्यक्रम तय किए गए दिनांक 25 तारीख को होने वाले कार्यक्रमों में अटल जी की जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर अस्पताल में लगाया जाएगा।

नरवर मंडल और खोड़ मंडल के अंतर्गत भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा साथ ही साथ अन्य मंडलों में गरीब बस्तियों में जाकर के फल मिठाई इत्यादि वितरण के कार्यक्रम किए जाएंगे इसी के साथ युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान के द्वारा विजय संकल्प 2019 के लिए शपथ दिलाई गई। 

इस बैठक में जिला के पदाधिकारियों जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा  लव अग्रवाल डॉ सतीश भार्गव  जिला मंत्री  प्रतीक शर्मा नानू  बादाम ओझा बंटी प्रदीप धाकड़  अजय रघुवंशी  संदीप यादव लाला  महेंद्र धाकड़  मंडल अध्यक्षों में  नगर मंडल अध्यक्ष  गिर्राज शर्मा ग्रामीण से उत्तम धाकड़ खोड़ से राहुल भार्गव सतनवाड़ा से सोनू तोमर नरसी से राम लखन कुशवाहा कोलारस से हजरत धाकड़ आदि उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!