सवारियों से भरी BOLERO पिकअप पलटी, 23 घायल | Pichhore, Shivpuri News

0
शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र सवारियों से भरा एक बोलेरो पिकअप वाहन पटल गया। घटना में पिकअप वाहन में सवार लगभग 23 यात्री घायल हो गए। मामले में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

घायल सवारी खुसीराम पुत्र जयसिंह आदिवासी निवासी वनखेड़ा थाना बामौरकला ने बताया कि वह बोलेरो पिकअप वाहन में सवार होकर बामौरकला जा रहे थे। जब वह वाहन में सवार हुए तो वाहन का चालक भूपेंद्र पुत्र चीमा कुशवाह निवासी वार्ड नं. 13 भितरवार जिला ग्वालियर वाहन को तेजी से चला रहा था। जब वाहन को धीमी गति से चलाने को कहा तो वह नहीं माना तभी रामपुरा के पहले नाले के पास वाहन अनियंत्रत हो गया और पलट गया। वाहन में लगभग 23 सवारियां बैठी थी वह सभी चोटिल हो गई। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!