शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में नए थाने के सामने आम रास्ते पर मोटरसाइकिल चालक ने एक युवक को टक्कर मार दी जिससे युवक की मौत हो गई। फरियादी रामनिवास पुत्र बाबू शर्मा उम्र 55 साल निवासी थाना दिनारा ने पुलिस को बताया कि दीपेंद्र बुंदेला पुत्र रविंद्र बुंदेला निवासी पुराना दिनारा द्वारा अपनी बिना नंबर की नई हीरो डीलक्स मोटर साइकिल से मुन्ना आदिवासी पुत्र चतुर सिंह आदिवासी उम्र 50 साल निवासी सिद्धपुरा को टक्कर मार दी जिससे मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।