ट्रेजरी बनी अखाडा: नशे में धुत्त बाबू दूसरे बाबू से भिडा,पुलिस उठाकर ले गई | SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। अभी अभी खबर शहर के ट्रेजरी कार्यालय से आ रही है। जहां आज कार्यालय में पदस्थ दो बाबूओं में भिडत हो गई। यह मामला धीरे धीरे इतना तूल पकड गया कि कार्यालय में ही जमकर हंगामा होता रहा। उसके बाद एक बाबू ने इस मामले में दूसरे बाबू की शिकायत डायल 100 पर की। जिसपर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाबूओं को समझाने का प्रयास किया। परंतु दोनों ही नहीं माने और यह हंगामा होता रहा। उसके बाद पुलिस दोनों बाबूओं को लेकर कोतवाली आ गई। जहां एक बाबू ने दूसरे बाबू पर कार्यालय में शराब पीकर आने का आरोप लगाया। पुलिस एक बाबू का मेडीकल कराने जिला चिकित्सालय लेकर पहुंच गई है। 

जानकारी के अनुसार शिवपुरी के ट्रेजरी कार्यालय में पदस्थ बाबू राजेश शर्मा और इसी कार्यालय में पदस्थ बाबू अरूणेश शर्मा के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। यह कहा सुनी धीरे धीरे बडा रूप ले गई। दोनों कार्यालय में ही एक दूसरे को गाली गलौच करने लगे। यह मामला देख कार्यालय में लोगों का हुजूम इकटटा हो गया। 

उसके बाद एक बाबू ने इस मामले की शिकायत डायल 100 को की। जहां पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझाने का प्रयास किया। परंतु दोनों ही मानने तैयार नहीं थे। बाबू अरूणेश शर्मा ने आरोप लगाया है कि बाबू राजेश शर्मा शराब पीने का आदी है और यह शराब पीकर कार्यालय में आता है। जिसपर पुलिस दोनों को कोतवाली लेकर पहुंची। जहां राजेश की नशे की हालात को देखते हुए पुलिस ने राजेश का मेडीकल कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!