पचीपुरा नहर चढी घटिया निर्माण की भेंट, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कार्यवाही न होने पर दी भूख हडताल की धमकी

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के पोहरी विधानसभा क्षेत्र के पचीपुरा गांव में अभी हाल ही में निर्मित हुआ पचीपुरा बांध भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ गया है। इस घटिया किस्म के निर्माण को अभी एक साल भी नहीं हुआ इस तालाब की नहर कई जगह से टूट गई। इस नहर के टूटने से पानी बरबाद हो रहा है। इस मामले को लेकर ग्रामीण एसडीएम से लेकर कलेक्टर से शिकायत कर चुके है। परंतु इस बरवाद हो रहे पानी को लेकर प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका। 

आज लगभग आधा सैकडा ग्रामीणों ने कलेक्टर शिल्पा गुप्ता के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि वह बीते लंबे समय से इस भ्रष्टाचार की पोल खोलने बाली नहर की शिकायत कर रहे है। परंतु आज दिनांक तक प्रशासन ने इस भ्रष्टाचार की पोल खोलती नहर को जोडने का कोई भी प्रयास नहीं किया है। ग्राम वबनपुरा और पचीपुरा से आए ग्रामीणों का आरोप है कि इस नहर के टूट जाने से पानी की बरवादी दिन ब दिन हो रही है। जिसे लेकर आने बाले दिनों में इस क्षेत्र में पानी की किल्लत सामने आएगी। साथ ही नहर टूट जाने से पानी खेतों में पहुंचते हुए व्यर्थ बरबाद हो रहा है। 

कलेक्टर को आज फिर ज्ञापन सौपते हुए ग्रामीणों ने कहा है कि अगर अब उनकी सुनवाई नहीं होगी तो वह पानी के लिए जल सत्याग्रह करने को मजबूर होगें और भूख हडताल पर बैठेंगें। हांलाकि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने ग्रामीणों को मामले में जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!