शिवपुरी। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां थाने में पुलिस अभिरक्षा में रखे सात डंपर अचानक गायब हो जाने के मामले में नगर निरीक्षक प्रदीप वाल्टर को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी ने गुरुवार को निलंबित कर दिया है। खनियांधाना थाने में पदस्थ टीआई वाल्टर के खिलाफ लंबित अन्य मामलों को भी देखते हुए निलंबित किया गया है।
जानकारी के मुताबिक टीआई प्रदीप वाल्टर के करैरा थाने में पदस्थ रहे सात डंपर गायब हो गए थे। डंपर गायब होने के मामले की जांच की गई। इसके अलावा अन्य पुरानी लंबित जांचों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार हिंगणकर ने गुरुवार को निलंबित कर लाइन में भेज दिया है।
वर्तमान में खनियाधाना थाने में पदस्थ प्रदीप वाल्टर के निलंबन के बाद लाइन से ही टीआई एचएल प्रजापति को थाने का दायित्व भेजा गया है। बता दें कि डंपर गायब होने का मामला सामने आने पर जांच की गई थी। बता दें कि प्रजापति वर्तमान में अजाक थाने का प्रभार संभाल रहे थे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।