शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना सीमा से गायब हुई नीलम लोधी 5 दिन बाद लाश के रूप मे वापस एंबूलैंस मे लौटी है। 5 दिन पहले नीलम लोधी घर से अपने प्रेमी के साथ फरार हुई थी और उसने शादी कर ली,अपनी शादी के 5 दिन के अंदर ही उसकी जिदंगी का अंत हो गया,विवाहिता की लाश लेकर उसका कथित प्रेमी वापस लौटा तो परिजनो ने लाश लेने से मना कर दिया। इस मामले को लेकर क्षेत्र मे चर्चा का महौल है। भौंती थाना पुलिस ने इस मामले की जांच की बात कही हैं।
जानकारी के अनुसार उमरीकला निवासी नीलम 18 मई को अचानक घर से लापता हो गई थी। अगले दिन उसके पिता रामनिवास लोधी ने भौंती थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिवार को उम्मीद थी कि बेटी जल्द लौट आएगी, लेकिन 27 मई को पुलिस के जरिए उसकी मौत की खबर पहुंची।
बताया जा रहा है कि नीलम की शादी करीब पांच साल पहले भितरगवां में हुई थी। कुछ महीनों पहले वह पति का घर छोड़कर ससुराल क्षेत्र सिमर में रहने लगी थी। इसी दौरान सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान खोड़ निवासी 21 वर्षीय प्रशांत लोधी से हुई। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और फिर प्रेम संबंध बन गए।
18 मई को दोनों घर छोड़कर दिल्ली चले गए थे। प्रशांत ने पुलिस को बताया कि दिल्ली पहुंचने के बाद नीलम की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने पोस्टमार्टम कर मर्ग कायम किया और शव प्रशांत को सौंप दिया।
प्रशांत का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने नीलम के जेवर अपनी जब्ती में ले लिए हैं। उसने पुलिस को कुछ फोटो भी दिखाए, जिनके आधार पर दावा किया कि 19 मई को दोनों ने पिछोर में शादी कर ली थी। इसी वजह से उसने खुद को नीलम का पति बताते हुए शव अपने साथ लाया। जब प्रशांत शव लेकर भौंती थाने पहुंचा तो मामला और उलझ गया। परिजनों ने साफ कह दिया कि जब तक गहनों और पैसों की जानकारी नहीं मिलती, वे शव नहीं लेंगे। इस घटनाक्रम के बाद गांव में तनाव और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
भौंती थाना प्रभारी घनश्याम सिंह के अनुसार, युवती की गुमशुदगी दर्ज थी। दिल्ली में इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। दिल्ली से मर्ग डायरी आने के बाद मामले की विस्तृत विवेचना की जाएगी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।