पुलिस का बुलेट ट्रेन की स्पीड में आपरेशन, गोवा एक्सप्रेस मे दबौचा गया शिवपुरी की महिला का हत्यारा शनि

vikas
0
shivpuri samachar

शिवपुरी।
शिवपुरी जिले के करैरा थाना सीमा में महिला के साथ लूट और हत्या करने वाले फरार बदमाश को गिरफ्तार करने मे सफलता मिल गई है। फरार बदमाश को गोवा एकसप्रेस से पकडा है। बदमाश मुबंई भागने के प्रयास मे था। पुलिस ने जनरल कोच की भारी भीड में मात्र डेढ मिनिट मे बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस का यह आपरेशन किसी बुलेट ट्रेन की स्पीड से कम नही था। पुलिस के पास मात्र 90 सेकेंड का समय था और हत्यारा गोवा एक्सप्रेस के 20 कोचो मे से किसी एक में सवार था,लेकिन पुलिस की सटीक रणनीति काम कर गई।  सिर्फ 90 सेकंड का समय और सैकड़ों यात्रियों के बीच हत्यारे की तलाश लेकिन पुलिस ने ऐसा जाल बिछाया कि आरोपी बच नहीं सका।

शिवपुरी से बुरहानपुर तक पहुंची सूचना
करैरा थाना क्षेत्र में 30 अप्रैल को हुई लूट और हत्या की वारदात के बाद आरोपी शनि योगी फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच शिवपुरी पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गोवा एक्सप्रेस से मुंबई की ओर भाग रहा है। शिवपुरी एसपी ने तुरंत बुरहानपुर एसपी आशुतोष बागरी से संपर्क किया और आरोपी को पकड़ने का आग्रह किया। सूचना मिलते ही बुरहानपुर पुलिस हरकत में आ गई।

सबसे बड़ी चुनौती- सिर्फ डेढ़ मिनट का स्टॉपेज
गोवा एक्सप्रेस बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर केवल डेढ़ मिनट रुकती है। ऐसे में 20 कोचों वाली ट्रेन में आरोपी को तलाशना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था। लालबाग थाना प्रभारी अमित जादौन ने स्थिति को समझते हुए एक खास रणनीति बनाई। जीआरपी, आरपीएफ और नगर रक्षा समिति के जवानों के साथ स्टेशन पर मौजूद वेंडरों को भी इस ऑपरेशन में शामिल किया गया। सभी को आरोपी शनि योगी की फोटो दिखाई गई और हर कोच के सामने अलग-अलग लोगों को तैनात कर दिया गया।

ट्रेन रुकी… और शुरू हो गया ऑपरेशन
दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही गोवा एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर पहुंची, पूरा स्टेशन अचानक एक्टिव हो गया। पुलिस जवान एक साथ अलग-अलग कोचों में चढ़ गए। जनरल कोच में मौजूद एक जवान की नजर आरोपी पर पड़ी। फोटो और हुलिए से पहचान होते ही जवानों ने उसे घेर लिया। आरोपी कुछ समझ पाता, उससे पहले ही उसे पकड़कर ट्रेन से नीचे उतार लिया गया। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को कुछ देर तक समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। बाद में पता चला कि पुलिस ने लूट और हत्या के आरोपी को फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया है।

कमरबंद लूटने के चक्कर में गई महिला की जान
पुलिस के अनुसार 30 अप्रैल को करैरा थाना क्षेत्र में एक महिला अपने पति के साथ बाइक से जा रही थी। महिला ने चांदी का भारी कमरबंद पहन रखा था। रास्ते में आरोपी शनि योगी की नजर उस कमरबंद पर पड़ी। उसने चलती बाइक से कमरबंद छीनने का प्रयास किया। झपट्टामारी के दौरान महिला संतुलन खो बैठी और सड़क पर गिर गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद करैरा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लूट और हत्या का मामला दर्ज किया था, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था।

अब शिवपुरी पुलिस करेगी पूछताछ
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को फिलहाल बुरहानपुर के लालबाग थाने में रखा गया है। शिवपुरी पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है और एक टीम उसे लेने के लिए रवाना हो चुकी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ अन्य आपराधिक मामले भी सामने आ सकते हैं। उससे पूछताछ के बाद कई और खुलासे होने की संभावना है। लालबाग थाना प्रभारी अमित जादौन ने बताया कि गोवा एक्सप्रेस से भाग रहे आरोपी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई अब शिवपुरी पुलिस द्वारा की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!