शिवपुरी। न्यायालय जेएमएफसी कोलारस ने वन अधिकारियों की मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोपी दूल्हा को दो साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
सहायक अभियोजन अधिकारी वर्षा पाठक ने बताया कि ग्राम रसोई के पास आरक्षित वन क्षेत्र में अभियुक्त ने अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई होने से खफा होकर आरोपी नाराज हो गया था। आरोपी दूल्हा ने आठ-दस अन्य लोगों के साथ एक राय होकर बका, तीर कमान व गोफनों से हमला कर मारपीट की थी।
मामले में मारपीट सहित शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने की धाराओं में मुकदमा पंजीबद्ध कर चालान न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद आरोपी को दोषी पाते हुए सजा सुनाई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।