भोपाल। शिवपुरी जिले के पिछोर विधायक केपी सिंह को मंत्रिमंडल में लिए जाने का फैसला अब दिल्ली में राहुल गांधी करेंगे। केपी सिंह को दिग्विजय सिंह गुट का नेता माना जाता है। राहुल गांधी ने दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच सीटों का बंटवारा कर दिया था। एआईसीसी के कोटे से किन्हे मंत्री बनाना है, यह नाम भी दे दिए थे। इसी के अनुसार लिस्ट फाइनल हुई परंतु अब केपी सिंह, ऐदल सिंह एवं अन्य को मंत्री बनाए जाने पर फिर से विचार किया जा रहा है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।