मण्डी के बाहर गल्ला खरीद रहे थे, मण्डी के कर्मचारी ने रोका तो पीट दिया | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर जिले के करैरा अनुविभाग से आ रही है। जहां बीते रोज क्रषि उपज मंडी के एक कर्मचारी को गल्ला व्यापारीयों ने उस समय पीट दिया जब अब अवैध रूप से गल्ला खरीद रहे व्यापारीयों को रोकने गया। इस मामले की शिकायत मण्डी के कर्मचारी ने पुलिस थाना करैरा में की। जहां पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार राजेश पुत्र सुदंरलाल वंशकार उम्र 53 साल निवासी मानसरोवर होटल के पास करैरा क्रषि उपज मण्डी में सहायक ग्रेड 3 पर पदस्थ है। बीते रोज वह गल्ला मण्डी के बाहर गल्ला खरीद रहे दामोदर साहू, सोनू साहू निवासी करैरा के पास पहुंचे और बाहर गल्ला खरीदने से मना किया। इस बात पर दोनों का विवाद हो गया और आरोपी दामोदर साहू और सोनू साहू ने मिलकर मारपीट कर दी। 

इस मामले की शिकायत मण्डी के कर्मचारी ने पुलिस थाना करैरा में की। जहां पुलिस ने पीडित की शिकायत पर आरोपीयों के खिलाफ 353, 332, 294, 506, 34 ताहि 3(2)5क ,3(1) द,ध एस एसटीएक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!