बिना कनेक्शन के चल रहा था ट्यूबवेल, कार्यवाही करने पहुंचे JE सहित स्टाफ को पीट दिया | SHIVPURI NEWS

0
शिवपुरी। खबर जिले के इंदार थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां बीते रोज विद्युत विभाग के कर्मचारीयों को गांव के ही दंबगों ने उस समय पीट दिया जब वह अवैध रूप से चल रहे ट्यूवबैल पर कार्यवाही करने पहुंचे थे। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग के रन्नौद मण्डल के सहायक प्रबंधक राजीव रंजन पुत्र राहमेत इकवाल तिवासी उम्र 31 साल अपने साथी सुनील लोधी, महेश ओझा, महेश ओझा, उदय सिंह गुर्जर और अमर सिंह के साथ अवैध कनेक्शन की जांच करने ग्राम सिंघारई में पहुंचे। जहां देखा तो हरदेव सिंह यादव का ट्यूवबैल बिना कनेक्शन के चल रहा है। जिस पर जेई ने बिजली चोरी का मामला बनाने की बात कही। 

इससे हरदेव सिंह यादव और चतुर सिंह यादव निवासी सिंघारई नाराज हो गए और विद्यत विभाग के कर्मचारीयों से अभ्रदता करते हुए मारपीट कर कागज फाड दिए। इस मामले की शिकायत विद्युत विभाग के जेई ने पुलिस थाना इंदार में की। जहां पुलिस ने दोनों आरोपीयों के खिलाफ धारा 353,332,186,294,506,34 ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!