शिवपुरी। शिवपुरी में सूअरो का आंतक फिर से दिखने लगा हैं। पुरानी शिवपुरी में स्थित महल सराय बस्ती में एक सूअर घर में घुस गया और घर में खेल रहा 4 साल के मासूम का पैर मुंह में दबा कर घसीट कर ले जाने लगा। मां ने देखा तो सूअर को डराया और भगाया। घायल बच्च का ईलाज के लिए अस्ताल में भर्ती कराया।
जानकारी के मुताबिक नाजिब (4) पुत्र अकबर अली निवासी महल सराय आंगनबाड़ी के पास पुरानी शिवपुरी बुधवार की शाम करीब 5 बजे घर में था। इसी दौरान एक आवारा सूअर घर में घुस आया और बच्चे का दायां पैर मुंह में दबाकर घसीटते हुए बाहर तक ले आया। बच्चे पर सूअर को हमला करते देख मां अंजुम दौड़कर आई और सूअर को डराकर भगा दिया।
हमले में बच्चे का पैर काफी जख्मी हो गया है। पैर की हड्डी तक निकल आई है। नाजिब को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने बताया कि महल सराय बस्ती में सूअरों का काफी आतंक है। बस्ती में रहने वाले सूअर पालक खुलेआम अनदेखी कर रहे हैं। जिससे बच्चों की जान पर खतरा बना हुआ है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।