शादी का वादा कर प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर किया नाबालिग का सामूहिक बलात्कार | SHIVPURI NEWS

0
शिवपुरी। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र से आ रही हैं कि करैरा नगर की रहने वाली एक नाबालिग को एक युवक ने अपने प्रेमजाल में फसा लिया और शादी का वादा कर लगातार 5 महिने तक दोस्तों के साथ मिलकर बलात्कार किया।पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं

जानकारी के मुताबिक 16 साल की नाबालिग अपने पिता के साथ बुधवार को करैरा थाने पहुंची। नाबालिग ने बताया कि उसका प्रेमी गजेंद्र जाटव उसे शादी का झांसा देकर अपने घर ले गया। यहां उसे पांच महीने तक साथ रखा। 

नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसने अपने घर में उसके साथ बलात्कार किया और अपने दोस्तो को भी अपने घर बुलाया और उन्होने भी मेरे साथ बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी गजेंद्र जाटव और उसके दो दोस्त छोटू प्रजापति व गजराज जाटव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में लिया है। बता दें कि मंगलवार को नाबालिग के पिता ने शिवपुरी अाकर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार हिंगणकर से शिकायत की थी। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!