शिवपुरी। कलेक्टर शिवपुरी श्रीमती शिल्पा गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव को मद्येनजर रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु शहर के मुख्य मार्गो से होकर पुलिस एवं बी.एस.एफ. की 178 वीं बटालियन फोर्स द्वारा फ्लेग मार्च निकाला गया।
फ्लेग मार्च माधव चैक से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों मीट मार्केट, फिजिकल रोड़ होते हुए विष्णु मंदिर, नीलगर चैराहा, सुभाष पार्क, झॉसी तिराहा, गुरूद्वारा चैराहा होते हुए दुर्गा टॉकीज होते हुए माधव चैक पर समाप्त हुआ।
कलेक्टर शिवपुरी एवं पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा फ्लैग मार्च की शरूआत की गई, फ्लैग मार्च में अति. पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर, एस.डी.ओ.पी. शिवपुरी सुरेश चंद्र दोहरे रक्षित निरीक्षक भारत सिंह यादव, थाना प्रभारी देहात परि. डी.एस.पी. कीर्ति बघेल, थाना प्रभारी कोतवाली निरी. राकेश शर्मा, सुबेदार भानूप्रताप सिकरवार एवं शिवपुरी सब डिविजन के थाना कोतवाली, फिजिकल, देहात, पुलिस लाईन का बल एवं बी.एस.एफ. 178वीं बटालियन एवं पी.टी.एस. तिघरा के लगभग 220 जवानों एवं अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।