मामूली विवाद के बाद घर में घुसकर युवक को पीटा, कपड़े और बिस्तर जला दिए | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के दारूगर मोहल्ला में कल तीन आरोपियों ने मामूली कहासुनी के बाद फरियादी की घर में घुसकर मारपीट कर दी और उसके घर में रखे कपड़े व बिस्तर में आग लगा दी। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 452, 294, 323, 506, 436, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

पीडि़त भरत पुत्र बारेलाल रजक ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि विगत 10 नवम्बर की रात्रि करीब 12 बजे आरोपी रानू शर्मा, दीपेश शर्मा, मनीष शर्मा निवासीगण छोटा लुहारपुरा उसके घर पर आ जहां उन्होंने उसकी मारपीट की और घर में रखे सामान को फेंक दिया। यहां तक कि आरोपियों ने उसके पहनने वाले कपड़े और बिस्तरों पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। आरोपियों ने यह घटना दोपहर के समय किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के कारण कारित की है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!