सुभाष कॉलोनी में चल रहा था जुए का फड, 81 हजार बरामद | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आज शहर में फिजीकल पुलिस ने एक जुए के फड पर कार्यवाही करते हुए 7 जुआरीओं को दबौचा है। उक्त जुआरीयों से पुलिस ने हारजीत का दाब लगाते हुए 81 हजार रूपए भी जप्त किए है। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की सुभाष कॉलोनी मैं कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं मुखबीर सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी गजेंद्र सिंह कंवर को आदेश किया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करावे पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एस.डी.ओ.पी. शिवपुरी सुरेशचंद दोहरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी फिजिकल निरी अनीता मिश्रा के नेत्रत्व दबिश दी। 

दबिश के दौरान पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर बमुश्किल पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम अजय सिंह उर्फ मोनू पुत्र विजयनारायण उम्र 33 साल, चतुर्भज पुत्र कललाराम राठौर उम्र 30 साल, रमेश पुत्र नंद किशोर राठौर उम्र 44 साल,राकेश पुत्र पूरनचंद राठौर उम्र 40 साल,मुकेश पुत्र नंदकिशोर राठौर उम्र 34 साल,दिलीप उर्फ लाल पुत्र लाखन सिंह राजपूत उम्र 35 साल निवासीगण कमलागंज एवं सतीश पुत्र हरकिशोर राठौर उम्र 25 साल निवासी सईसपुरा का होना बताया जिनके  कब्जे से कुल 81000 रू एवं एक ताश की गड्डी जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!