जुए के फडों पर पुलिस की रेड: दो घण्टे में पकडे 14 जुआरी | Shivpuri News

0
शिवपुरी। आदर्श आचार संहिता के चलते शिवपुरी पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। पुलिस लगातार एक के बाद एक कार्यवाहीयों को अंजाम दे रही है। आज पुलिस ने दो घण्टे शहर में जुए के फडों पर कार्यवाही की। इस कार्यवाही के दौरान पुलिस ने अलग अलग जगहों पर कार्यवाही करते हुए 14 जुआरीयों को दबौचा है। 

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति नरवर एवं ग्राम अंगोली चक, ग्राम पोहा में जुआ खेल रहे है सूचना पर से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अलग-अलग टीमें बनाकर मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश देकर कार्यवाही करने हेतु अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी गजेन्द्र सिंह कंवर को आदेशित किया ।

सूचना पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एस.डी.ओ.पी. करैरा रत्नेश तोमर  के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरी. बादाम सिंह यादव के नेत्रृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमें बनाकर मुखबिर द्वारा बताए स्थानों पर रवाना की पुलिस टीम द्वारा कस्बा नरवर में दबिश दी।

दबिश के दौरान आरोपी भागने लगे जिन्हे घेराबंदी कर पुलिस टीम की मदद से सुरेश पुत्र केसरिया जाटव उम्र 28 साल, अरूण पुत्र राजेश नरवरिया उम्र 18 साल, मुन्नवर पुत्र नन्हे साह उम्र 28 साल, सीतम पुत्र बलराम जाटव उम्र 40 साल, बलतुराम पुत्र घनश्याम बाल्मीक उम्र 39 साल, राहुल पुत्र लक्ष्मणदास वाल्मिकी उम्र 22 साल, छोटू पुत्र पूरन वाल्मिकी उम्र 21 साल निवासीगण नरवर को दबोचकर 5120 रू नगद व एक ताश की गड्डी जप्त की। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!