भोपाल। कांग्रेस के अनुसूचित जनजाति विभाग ने एक रिपोर्ट भेजी है। इसमें शिवपुरी जिले की पोहरी और कोलारस विधानसभा से आदिवासी प्रत्याशी तो उतारने की सिफारिश की गई है। बताया गया है कि दोनों सीटों पर आदिवासी वोटर्स निर्णायक भूमिका में हैं। दोनों ही सीटों पर यदि आदिवासी प्रत्याशी उतार दिया गया तो भाजपा के पास इसका कोई जवाब नहीं होगा। फिलहाल कोलारस सीट कांग्रेस के पास है लेकिन पोहरी भाजपा के पास। कोलारस सीट पर कांग्रेस विधायक महेंद्र सिंह यादव के चुनाव जीतने की संभावनाएं काफी कम मानी जा रहीं हैं। पोहरी में भी नए प्रत्याशी की तलाश जारी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।