शिवपुरी। मायापुर के ग्राम मुहासा में कल दोपहर एक 17 वर्षीय बालिका को कोई अज्ञात आरोपी बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। देर शाम तक जब बालिका घर नही लौटी तो परिजनों को उसकी चिंता हुई और उसकी तलाश की तो उसका कोई सुराग नहीं लगा। जिस पर परेशान होकर परिजन थाने पहुंंचे और बालिका के गुम होने की जानकारी पुलिस को दी। जहां पुलिस ने बालिका के नाबालिग होने के कारण सुप्रीम कोर्ट की गाईडलाईन के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत प्रकरण कायम कर लिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।