दुखद घटना। व्यवसायी के 16 वर्षीय पुत्र की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत

NEWS ROOM
0
खनियांधाना। नगर के एक व्यवसायी पुत्र की शनिवार की सुबह खजुराहो में पानी से भरे दलदल वाले गढडे में गिरने से मौत हो गई। पुलिस कार्रवाई के बाद व्यवसायी पुत्र के शव को खनियांधाना लाया गया। घटना से पूरे नगर में शोक का माहौल हैंं।

जानकारी के अनुसार खनियाधांना निवासी व्यवसाई राजीव जैन अपने परिवार के साथ खुजराहो में आचार्य विद्यासागर के दर्शनो के लिए गए हुए थे। यहां पर शनिवार के लिए गए हुए थे। जहां पर शनिवार के सुबह करीब 5 बजे जब राजीव जैन का पुत्र आगाम जैन उम्र 16 शौचालय जा रहा था, तभी मैदान में दलदल भरे पानी की गढडे में पैर फिसलने से गिर गया और उस गढडे में भरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। 

जब काफी देर तक आगम नही लौटा तो उसकी खोजबीन प्रारंभ की तो भोजनशाला के बाहर बने पानी के गढडे में उसकी चप्पले दिखार्ठ दी और उसक गढडे में आगम की तलाश की गई तो उसका शव गढडे में मिल गया। 

घटना के बाद विद्यासागर महाराज सरसंघ घटना स्थल पर पहुंचे तथा शौक संतप्त परिवार को सांत्वना प्रदान की तथा आचार्य ने इस दुखद प्रसंग पर शनिवार को उपवास करते हुए आहार जल भी ग्रहण नही किया। दोपहर में उसका पार्थिव शरीर खनियांधाना लाया गया जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। आगम कक्षा 9 का छात्र था। और राजीव जैन का इकलौता पुत्र था।  

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!