शिवपुरी। सीहौर थाना क्षेत्र के इंदरगढ़ गांव में पांच साल की मासूम के साथ एक किशोर ने बलात्कार का प्रयास किया। मां के पहुंचने पर आरोपी भाग खड़ा हुआ। पुलिस के मुताबिक पांच साल की बच्ची को उसी मां घर के बाहर शौच करने बिठाकर अंदर चली गई।
इसी दौरान गांव का ही 17 साल का किशोर आया और बच्ची को उठाकर गोपाल आदिवासी के टपरा में ले गया। बच्ची को मौके पर न पाकर मां तलाशने लगी। टपरे के पास पहुंचने पर आरोपी आपत्तिजनक हालत में बच्ची को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।