शिवपुरी। सपाक्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर शिवपुरी आ रहे हैं। सपाक्स पार्टी के जिलाध्यक्ष इंजी. आर. एन सिंह ने बताया कि सपाक्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी रिटायर्ड IAS एवं पूर्व सूचना आयुक्त गुना से चलकर सुबह 10:30 बजे कोलारस में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर प्रत्याशी के संबंध में कार्यकर्ताओं की राय लेंगें।
इसके उपरांत 11ः30 बजे पोहरी बायपास स्थित होटल, पोहरी, करैरा एवं पिछोर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर शिवपुरी जिले की विधानसभा सीटों के प्रत्याशी चयन के लिए चर्चा करेंगे। इसके साथ ही संभावित प्रत्याशियों से भी बात कर चर्चा करेंगे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।