Shivpuri News: दशहरे पर कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फुतला फूंका

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। दशहरा पर्व पर शिवपुरी में रावण दहन के बीच कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश और जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में मंगलवार शाम 5 बजे माधव चौक चौराहे पर आयोजित प्रदर्शन में शहर और ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुर्जर 'राजू' और ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत के संयुक्त नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्षों, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, ब्लॉक पदाधिकारियों और विभिन्न फ्रंटल संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

प्रदर्शन में श्रीप्रकाश शर्मा, विजय सिंह चौहान, बासित अली, भरत रावत, नरेंद्र मिश्रा, जिनेश जैन, राजकुमार बंसल, साहब सिंह कुशवाहा, रामजी लाल कुशवाहा, हनीफ खान टोनी, राजकुमार शाक्य, विश्वनाथ प्रताप सिंह रघुवंशी, आशीष शर्मा, अमित शिवहरे, नलिन पंडित, बाइसराम धाकड़, मुकेश उदेनिया, दीपेश फडणवीस, नरेंद्र डिगर्रा, टिंकल रजक, के.के. खंडेलवाल, विकास तोमर, ललित सेन, भोलू सिकरवार, वीरेंद्र खटीक, समीर खान, मानसिंह तोमर, सोनू गुप्ता, हाफिजुर रहमान, महेंद्र राम रावत, उवेश आदिल, हरभजन धाकड़, राजीव पांडे, नासिर खान, मोहन जाटव, मुन्नालाल सुमन और नवाब खान सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!