1527 मतदान केन्द्रों पर 11 लाख 33 हजार मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

शिवपुरी। विधानसभा आम निर्वाचन 2018 में जिले की पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 11 लाख 33 हजार 836 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। जिसमें 6 लाख 8 हजार 3 पुरूष मतदाता और 5 लाख 25 हजार 807 महिला मतदाता शामिल है, जबकि 26 अन्य मतदाता है। इनके लिए 1527 मतदान केन्द्र बनाए गए है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने बताया कि जिले की विधानसभा क्षेत्र 23-करैरा(अजा) में कुल 2 लाख 35 हजार 55 मतदाता, जिसमें 1 लाख 26 हजार 719 पुरूष, 01 लाख 08 हजार 334 महिला और दो अन्य मतदाता है। इनके लिए 312 मतदान केन्द्र बनाए गए है। विधानसभा क्षेत्र 24-पोहरी में 2 लाख 14 हजार 929 मतदाताओं में से 01 लाख 16 हजार 8 पुरूष एवं 98 हजार 916 महिला मतदाता है, जबकि 05 अन्य मतदाता है।

इन मतदाताओं के लिए 294 मतदान केन्द्र बनाए गए है। विधानसभा क्षेत्र 25-शिवपुरी में कुल 2 लाख 30 हजार 117 मतदाताओं में से 01 लाख 22 हजार 490 पुरूष, 10 लाख 7 हजार 615 महिला, 12 अन्य मतदाता शामिल है। इनके लिए 304 मतदान केन्द्र बनाए गए है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 26 पिछोर में कुल 2 लाख 27 हजार 628 मतदाताओं में 1 लाख 21 हजार 874 पुरूष एवं 1 लाख 5 हजार 753 महिला और 1 अन्य मतदाता है। इनके लिए कुल 309 मतदान केन्द्र बनाए गए है। 

जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 27 कोलारस में कुल 2 लाख 26 हजार 107 मतदाता है। जिसमें 1 लाख 20 हजार 912 पुरूष एवं 1 लाख 5 हजार 189 मतदाता और 06 अन्य मतदाता शामिल है। इनके लिए कुल 308 मतदान केन्द्र बनाए गए है। 

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विधानसभा निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 2 नवम्बर 2018 को गजट नोटिफिकेशन जारी होकर नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति का कार्य शुरू होगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति की अंतिम तारीख 09 नवम्बर होगी, 12 नवम्बर को नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा (जांच) की जाएगी। 14 नवम्बर 2018 को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। 28 नवम्बर को मतदान होगा और 11 दिसम्बर 2018 को मतगणना होगी। निर्वाचन की पूर्ण प्रक्रिया 13 दिसम्बर 2018 तक सम्पन्न होगी।