कोलारस। नगर के नाराजपुरा निवासी 14 साल की किशोरी शौच करने शुक्रवार की सुबह बाहर गई थी। काफी समय बाद भी घर नहीं लौटी तो परिजन ढूंढने निकले। सोनम की लाश गुजरी गुंजारी नदी में गहरे पानी में मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोनम (14) पुत्री राजू कुशवाह निवासी राजापुरा कोलारस शुक्रवार की सुबह करीब 6:30 बजे घर से शौच के लिए निकली थी। सोनम काफी समय बाद भी घर नहीं आई तो परिजन तलाशने पहुंचे। गुंजारी नदी किनारे सोनम की चप्पल मिलीं जिससे परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। गुंजारी नदी के गहरे गड्ढे में ढूंढा तो शव निकल आया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकालकर पीएम कराया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
Post Top Ad
Your Ad Spot
10/13/2018
खुले में शौच करने गई 14 वर्षीय किशोरी की नदी में मिली लाश | kolaras News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Top Ad
Your Ad Spot
No comments:
Post a Comment