शौच के लिए बाड़े में गए वृद्ध की सिर कुचली मिली लाश | Shivpuri

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर में क्राईम ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा आज फिर खबर शहर के मनियर तिराहे से आई जहां आज सुबह एक बुजुर्ग युवक की लाश घर से महज 50 मीटर दूर सिर कुचली हुई मिली। इस बात की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।पुलिस मौके पर  पहुंची और लाश को देख तो लाश की शिनाक्त पास में ही निवासरत एक बुजुर्ग के रूप में हुई। पुलिस ने उक्त मामला प्रथम दष्टि से ही हत्या का प्रतीत हो रहा था तो पुलिस ने उक्त मामले में हत्या का प्रयास कर मामले की जांच में जुट गई है। 

अभी शिवपुरी पुलिस राघवेन्द्र नगर में हुए हत्याकांड की गुत्थी सुलझा नहीं पाई तभी खबर सिटी कोतवाली से आई। जानकारी के अनुसार रमेश ओझा निवासी मनियर अपने घर से सुबह 4 बजे पास में ही स्थित बाडे में शौच करने जाने की कहकर घर से निकला था। लेकिन बापिस नहीं लौटा,सुबह स्थानीय लोगों को बाडे में ही एक लाश दिखाई दी। जब लाश की शिनाक्त की तो वह लाश रमेश ओझा की निकली।

इस मामले की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। इस मामले में पुलिस ने देखा तो प्रथम दष्टि से ही मामला हत्या का लगा। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया हैै।पुलिस म्रतक के बारे में पुरानी रंजिश सहित सभी एंगलों से जांच कर रही है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!