शिवपुरी। बीते रोज जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र में हुए स्कूली बस हादसे में मौके पर पहुंचे एसपी राजेश हिंगणकर के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। इसके चलते यातायात प्रभारी सूबेदार रणवीर सिंह यादव ने स्कूली बसों की चैंकिंग की। इस चैकिंग के दौरान स्कूली बसों की फिटनेस सहित पूरे कागज, ड्रायवरों के चरित्र प्रमाण पत्र सहित स्कूल बसों में कैमरों की जांच की।
इस जांच में एक बस का ड्रायवर कानों में एअर फोन लगाकर बस चला रहा था। उसपर यातायात प्रभारी ने चालनी कार्यवाही की। रणवीर सिंह यादव ने बताया है कि अब यह कार्यवाही लगातार चलेगी। अगर कोई भी स्कूल बस का चालक बिना ड्रेस,कागजाद सहित ट्राफिक के नियमों का उलंघन करेगा उस पर कार्यवाही की जाएगी।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।