पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर थाना सीमा में 2 युवको की लाश मिली खेत में मिली है। पुलिस ने एक युवक के मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वही एक की जांच अभी जारी है,दोनो लोधी युवको की मौत मे करंट प्रथम बैपन नजर आया है,लेकिन घटना स्थल पर मिली लाश और क्राईम सीन बोलता है कि वहां पर करंट का कोई संसाधन नहीं है,दोनों युवकों के शरीर पर मारपीट के निशान है,पुलिस ने क्राइम सीन पर बारीकी से निरीक्षण किया है। दोनो युवको को पहले लगाया है और फिर मारपीट की है। किसान परिवारों के लोधी युवको की हत्या से क्षेत्र में चर्चाओं का जन्म ले लिया है।
खेत जोतने गया था सोनू, मेड़ पर मरा मिला
पिछोर थाने सीमा में आने वाले ग्राम लभेड़ा निवासी 25 वर्षीय सोनू लोधी 1 जून की दोपहर अपना ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने गया था। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने सोचा कि वह खेत पर ही रुक गया होगा। लेकिन अगले दिन सुबह भी उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजन खेत पर पहुंचे। वहां ट्रैक्टर तो मिल गया, लेकिन सोनू का कोई पता नहीं चला।
परिजनों ने आसपास काफी तलाश की और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दोपहर में दोबारा खोजबीन की गई तो खेत की मेढ़ के पास सोनू का शव पड़ा मिला। शव पर गंभीर चोटों के निशान थे। शरीर पर घसीटे जाने के निशान भी दिखाई दिए, जबकि करंट लगने के स्पष्ट संकेत मिलने से यह आशंका जताई जा रही है कि पहले उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और बाद में करंट देकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को खेत की मेढ़ की ओर घसीट कर फेंक दिया गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मवेशी भगाने निकला पवन, सुबह खेत में मिला लहूलुहान लाश
दूसरी घटना ग्राम गौचोनी की है। यहां 28 वर्षीय पवन लोधी रात में खेत पर मवेशी भगाने के लिए गया था। परिजनों के अनुसार गांव में रामायण कार्यक्रम होने के बाद भोजन कर वह खेत की ओर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा।अगली सुबह परिजन खेत पर पहुंचे तो पवन का शव पड़ा मिला। उसके शरीर पर खून और चोटों के निशान थे। घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर उसका टूटा हुआ मोबाइल भी मिला। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण करंट लगना बताया गया है, लेकिन जिस स्थान पर शव मिला वहां बिजली के तार मौजूद नहीं थे। इससे पुलिस को संदेह है कि पवन की मौत कहीं और हुई और बाद में शव को खेत में लाकर फेंक दिया गया।
दोनों मामलों में कई समानताएं
दोनों घटनाओं में मृतक युवा किसान परिवारों से जुड़े थे। दोनों के शव खेतों में मिले, दोनों के शरीर पर मारपीट के निशान थे और दोनों की मौत में करंट लगने की बात सामने आई है। यही वजह है कि क्षेत्र में इन घटनाओं को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
पिछोर थाना पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की गंभीरता से जांच की जा रही है। लभेड़ा मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है, जबकि गौचोनी मामले में मर्ग कायम कर जांच जारी है। पुलिस परिजनों, ग्रामीणों और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।