SHIVPURI NEWS: हत्या के बाद बाथरूम गए, खून साफ किया, अलमारियां खंगाली

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कल दिन दहाड़े राघवेन्द्र नगर में हुए किरण गुप्ता के सनसनीखेज हत्याकाण्ड में पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतका किरण गुप्ता विजय गुप्ता की पत्नि है। विजय गुप्ता राघवेन्द्र नगर में अपने घर से ही गुप्ता मेंचिंग स्टोर के नाम से कपड़े का थोक व्यापार करते है। यहां वो सुबह 10 बजे तक रहते हैं। उसके बाद इनकी दूसरी दुकान गुप्ता मेंचिंग सेंटर न्यू ब्लॉक में स्थिति है। वहां चले जाते हैं। किरण गुप्ता के घर में विजय गुप्ता के साथ उनका छोटा बेटा शुभम भी रहता है। जो विजय गुप्ता का दुकान में हाथ बंटाता है। 

विजय गुप्ता का एक और बेटा बिहार में रहकर पढाई करता है। जबकि एक बेटी का विवाह इसी साल मार्च में किया है। विजय गुप्ता शहर के राघवेन्द्र नगर में स्थिति गुप्ता टाईल्स वाले हरी गुप्ता और अशोक गुप्ता के छोटे भाई है। जो मूलत: पोहरी के निवासी है। घटना मंगलवार दोपहर तीन बजे के बाद घटित हुई है। मृतका के पुत्र शुभम ने बताया है कि वह दोपहर में दुकान से खाना खाने लगभग 2 बजे आया था। उसके बाद लगभग 3 बजे वह दुकान गया। 

उसके बाद जब पिता और पुत्र दोनों एक ही गाड़ी से लगभग 8:30 बजे लौटे तो विजय ने घर का दरवाजा खुला देखा। जैसे ही विजय मकान में अंदर गए तो उन्होंने देखा कि सीढियों के पास में किरण की लाश पड़ी हुई है। विजय कुमार गुप्ता ने बताया है कि उनके घर में सीढ़ीयों से भी खून लगा हुआ है। इसके साथ ही आरोपीयों ने जिस चाकू से हत्या की है, वह भी मौके पर ही पड़ा हुआ है। 

विजय के अनुसार आरोपी घटना को अंजाम देकर ऊपर गए है। जहां बाथरूम में जाकर आरोपीयों ने नल चालू कर खून से सने हाथ भी धोएं है। उसके बाद आरोपियों ने घर में अलमारी में रखी नगदी सहित सोना चांदी निकाला है। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला के गले से चेन, अंगूठी, चूंडी और कान से टॉप्स भी खींचकर लेकर भागे है। 

इस मामले में पड़ौस में स्थिति एक मोटर के दुकानदार ने बताया है कि उसने अपनी दुकान शाम को लगभग 5 बजे खोली है। तब से अब तक तो कोई भी इस घर में नहीं आया है। हांलाकि पुलिस ने इस मामले में दुकान के कर्मचारियों को भी उठाया है। पुलिस इस मामले में सभी सीसीटीव्ही फुटेज भी खंगाल रही है। 

पहले भी हो चुकी है ऐसी ही वारदातें उनमें अभी तक पुलिस के हाथ है खाली
इस तरह की बारदात यह पहली नहीं है। इससे पहले भी शहर में दो और वारदातें हो चुकी है। जिसमें राजेश्वरी रोड पर एक महिला की हत्याकर जेवर लूट कर ले गए थे। एक और वारदात शहर के पॉश कॉलोनी बैंक कॉलोनी में हुई थी। जहां एक दिव्यांग की हत्या कर आरोपी चैन लूटकर लेकर फरार हो गए थे। इन दोनों मामलों में ही पुलिस के आज तक हाथ खाली है। 

इनका कहना है-
हम हर एंगल से उक्त घटना की जांच कर रहे है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद कुछ ज्वेलरी को छोड़ भी गए है। हम सीसीटीव्ही फुटेज भी देख रहे है। अब हत्या का समय और पूरी जानकारी तो पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। 
राजेश हिंगणकर, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!