भोपाल। शिवपुरी की रहने वाली एक लड़की का भोपाल में रेप किया गया। चौंकाने वाली बात तो यह है कि इस बलात्कार की साजिश उसकी अपनी सगी मां ने रची थी। दरअसल, लड़की के पिता भोपाल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। जब वो नाइड ड्यूटी पर होते तो लड़की मां अपने प्रेमी को घर बुला लेती थी। एक दिन बेटी ने सबकुछ देख लिया। कहीं वो प्यार में रोडा ना बन जाए इसलिए मां ने यह घिनौनी सजिश रची और अपने सामने अपनी ही बेटी का रेप करवाया।
हबीबगंज पुलिस के मुताबिक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि वह मूलत: शिवपुरी की रहने वाली है। उसके पिता गार्ड की नौकरी करते हैं। उनकी ड्यूटी कभी दिन तो कभी रात में 12 घंटे रहती थी। इस दौरान घर में कोमल उर्फ अजमेर का आना शुरू हो गया। अजमेर का घर में आना जाना पिता को पंसद नहीं था। इसके चलते वह छोटी बहन व भाई को लेकर गांव चले गए थे। वह मां के साथ यहीं रह रही थी। एक दिन बच्ची ने मां और अजमेर को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। बच्ची ने इसका विरोध किया तो मां ने उसे डराकर चुप करा दिया। इसके बाद महिला ने वह घिनौनी साजिश रची जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।
22 जुलाई की शाम छह बजे जब नाबालिग लड़की घर पर थी, तभी कोमल उर्फ अजमेर उसके घर पहुंचा। मां के इशारे पर कोमल ने उसके साथ भी गलत काम किया। पीडि़ता ने इसका विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट की और चुप करा दिया। पीडि़ता का कहना है कि घटना के बाद वह डर और सहम गई थी। इसके बाद वह अपने पिता के पास चली गई। शनिवार को पुलिस ने दोनों को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।