रंगदारी: लोडिंग को रोककर मांगे शराब के लिए रूपए, नहीं दिए तो कांच तोड़ दिया | kolaras

Updesh Awasthee
0
कोलारस। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां बीते रोज एक युवक ने एक लोडिंग के चालक शिवपुरी से अपनी लोंडिंग को लेकर को रन्नौद की और जा रहा था। तभी एक युवक ने लोडिंग चालक को रोककर उससे शराब के लिए रूपयों की मांग कर दी। जब चालक ने रूपए देने से इंकार किया तो आरोपी ने युवक की मारपीट करते हुए लोडिंग का कांच फोड़ दिया। इस मामले की शिकायत पीडि़त ने रन्नौद थाने में की। जहां पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार बीरेन्द्र पुत्र आत्माराम श्रीवास्तव उम्र 48 साल निवासी लाल कोठी के पास संजय कॉलोनी शिवपुरी अपनी लोडिंग क्रमांक एमपी 33 एल 1807 से अपने शिवपुरी से रन्नौद जा रहा था। तभी ग्राम डेकुआ के पास आरोपी चंन्द्रभान पुत्र अमरसिंह यादव ने लोडिंग को रोककर उसे रंगदारी दिखाते हुए शराब के लिए रूपयों की मांग करने लगा। जब युवक ने रूपए देने से इंकार कर दिया। 

इस बात से युवक क्रोधित होकर युवक से मारपीट करते हुए उसकी लोडिंग का कांच तोड़ दिया। इस मामले की शिकायत पीडि़त ने रन्नौद थाने में जाकर की। जहां पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 323, 327, 427, ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!