लाइट नहीं थी-सांप ने काट लिया, MLA बोले तो क्या हुआ, पब्लिक बोली मुर्दाबाद | POHRI

Updesh Awasthee
0
पोहरी। पूरे देश मे एट्रोसिटी एक्ट सहित पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर भाजपा शासन का विरोध हो रहा है। सवर्ण समाज के लोग सड़कों पर उतरकर इसका विरोध कर रहे है। भाजपा के कई नेता तो इस विरोध के चलते घरों में दुबक गए है। कुल मिलाकर जनता अब सवाल पूछने लगी है और गुमराह होने के लिए तैयार नहीं है। पोहरी विधायक प्रहलाद भारती को आज कुछ इसी तरह के घटनाक्रम से गुजरना पड़ा।

जानकारी के अनुसार पोहरी नगर में आज कॉलेज प्रांगण में गणेश महोत्सव के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पोहरी विधायक प्रहलाद भारती सहित भाजपा के कई नेता मौजूद थे। ऐसे में ग्राम रंधीर में करीब 9 बजे सोनेराम धाकड उम्र 34 वर्ष को सांप ने काट लिया। दोनों स्थानों की दूरी करीब चार किलोमीटर है। 

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जब विधायक भारती को बताया कि लाइट न होने के चलते सोनेराम को सांप ने काट लिया है तो विधायक ने बेतुके बोल बोलते हुए कहा कि सांप ने काट लिया तो क्या हो गया। बस फिर क्या था लोग भड़क गए और विधायक भारती के सामने ही मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और भीड़ को हटाया। बताया गया कि क्षेत्र के लोगों को करीब 1 माह से बिजली के कारण परेशान होना पड़ रहा है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!