शिवपुरी। शहर के वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य एवं धर्म-अध्यात्म के जानकार पंडित राधेश्याम अवस्थी का मंगलवार रात निधन हो गया। वे 95 वर्ष के थे। बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे पंडित अवस्थी ने मंगलवार रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली।
वे भोपाल समाचार के संपादक उपदेश अवस्थी के पिता थे। पंडित राधेश्याम अवस्थी के निधन का समाचार मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर पत्रकारिता, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
पंडित राधेश्याम अवस्थी की अंतिम यात्रा बुधवार सुबह 10 बजे उनके निज निवास गांधी कॉलोनी, शिवपुरी से मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।