शिवपरी। शिवपुरी के कोर्ट रोड पर यातायात का दबाव शिफ्ट करने के लिए कोर्ट रोड से थोक फल मंडी को बीते रोज झांसी हाईवे पर स्थित निर्मित फल मंडी मे अंत:शिफ्ट कर दिया गया है। इस थोक फल मंडी का निर्माण की रूप रेखा 8 साल पूर्व शिवपुरी की तत्काालिन विधायक और कैबीनेट मे मंत्री रही यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देश पर बनी थी,इस मंडी को कागजो से धरातल पर आने मे 3 साल का समय लगा था,लेकिन प्रशासन को कोर्ट रोड पर थोक फल व्यापार कर रहे व्यापारियो को 3 किलोमीटर दूर थोक मंडी तक पहुचाने के लिए 5 साल का समय लगा हैं।
हवाई पट्टी से आगे 80 लाख की लागत से हुआ था निर्माण
शिवपुरी के झांसी रोड पर स्थित हवाई पट्टी से ओग नोनकोलू की पुलिया के पास 5 साल पूर्व 80 लाख की लागत से इस थोक फल मंडी का निर्माण पूर्ण हो चुका था। इस फल फडी का निर्माण कराने का मुख्य उद्देश्य यह था कि कोर्ट रोड पर सुबह लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी वही फल विक्रताओ को अपने व्यापार के पर्याप्त जगह मिलेगी,लेकिन फल मंडी बनने के बाद भी प्रशासन 5 साल बाद इस मंडी को शुरू करा सका है।
महाराज की दिशा बैठक मे मिली दिशा
तत्कालीन खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के कार्यकाल में बनी नई मंडी में 12 पक्की दुकानें और टीनशेड हैं। शहर से दूरी और सुविधाओं की कमी के कारण व्यापारी यहां कारोबार शुरू नहीं कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिशा की बैठक में मंडी तैयार होने के बावजूद कारोबार शुरू नहीं होने पर सवाल उठाए थे। इसके बाद प्रशासन, नगर पालिका और यातायात विभाग ने व्यापारियों से चर्चा की। फल विक्रेता संघ अध्यक्ष अकबर राईन सहित पदाधिकारियों ने सुरक्षा की मांग रखी। प्रशासन ने लोहे की जालियां लगवाकर परिसर सुरक्षित कराया, जिसके बाद व्यापारी शिफ्ट होने को तैयार हुए। हालांकि, मंडी तक पहुंचने वाले मुख्य मार्ग का निर्माण अभी बाकी है। प्रशासन के अनुसार, अगले चरण में यह काम कराया जाएगा।
मंडी तक पहुंचने वाली एप्रोच रोड अभी भी अधूरी
नई फल मंडी में 34 व्यापारियों को जगह आवंटित की गई है। यहां 12 पक्की दुकानें हैं, जबकि बाकी हिस्से में टीनशेड लगा है। मंडी झांसी हाईवे के पास है। हाईवे से मंडी तक मुरम डालकर एप्रोच रोड बनाई गई है। हालांकि, मुख्य सड़क का निर्माण अभी बाकी है। प्रशासन के अनुसार, अगले चरण में सड़क बनाई जाएगी। इसकी समय-सीमा अभी स्पष्ट नहीं है।
कोर्ट रोड और ठंडी सड़क के पास से थोक फल मंडी हटने से यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है। पुरानी जगह पर फुटकर फल विक्रेताओं को बैठने बैठने की जगह दी गई है। इससे उन्हें कोर्ट रोड पर फल बेचने नहीं जाना पड़ेगा। यहां नाली की सफाई और रोशनी के लिए बिजली व्यवस्था भी बेहतर की जाएगी।
इस मंडी में कारोबार शुरू होने से शहर दबाव के मुख्य मार्गों पर यातायात का कम होने की उम्मीद है। पहले फल मंडी में आने वाले लोडिंग वाहनों के कारण आसपास के रास्तों पर जाम लगता था। अब पुरानी जगह पर फुटकर फल विक्रेताओं के बैठने की व्यवस्था रहेगी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।