शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा ने कहा है। काँग्रेस नेता हरिबल्लभ शुक्ला को अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिये, काँग्रेस के नेता कितने मर्द हैं और कैसे निगाहें मिलाते हैं यह सारा देश जानता है। सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि हरिबल्लभ शुक्ला की पहचान एक बुद्धिजीवी नेता की थी लेकिन जबसे वह अपना स्वाभिमान गिरवी रखकर राजनीति करने लगे हैं बुद्धिभ्रम के शिकार हो गये हैं।सुरेन्द्रशर्मा ने कहा कि विपक्ष का काम जनता के हित की आवाज़ उठाना होता है श्री शुक्ला बतायें कि उन्होंने पिछले पाँच साल में जनता के मुद्दे उठाये हैं और उनको लेकर प्रशासन का घेराव किया है।
सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि काँग्रेस नेता इस बात का ध्यान रखें कि जैसा उनका गाना होगा वैसा हमारा बजाना होगा, भाजपा के कार्यकर्ताओं को हर गलत व्यक्ति की आँखों में आँख डालकर बात करना आता है चाहे वह काँग्रेस के तीसमार खाँ हों या कोई और। सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि हरिबल्लभ शुक्ला जिस दिन अपने नेता की आँख में आँख डालना सीख जायेंगे उस दिन अपनी श्रेष्ठता को फिर से प्राप्त हो जायेंगे।
प्रकाशन हेतु सादर
सुरेन्द्रशर्मा
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
भारतीय जनता पार्टी(म.प्र)
mo.9074600001
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।