आरक्षण का लाभ लेकर फर्जी जाति प्रमाण-पत्र के आधार पर पटवारी बने युवक पर FIR

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। पटवारी भर्ती परीक्षा में फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर आरक्षण के आधार पर पटवारी की नौकरी पाने वाले सूरज पुत्र राजेन्द्र जगनेरी निवासी मुरैना के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने भादवि की धारा 420, 467, 468, 471 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब आरोपी का जाति प्रमाण पत्र वैरीफिकेशन के लिए एसडीएम कार्यालय पहुंचा जहां जांच के दौरान उसका प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। आरोपी ने प्रमाण पत्र में कूटकरण कर अपनी जाति सहरिया अंकित कर ली थी। 

जानकारी के अनुसार विगत वर्ष प्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी जिसमें मुरैना के वार्ड क्रमांक 6 के निवासी आरोपी सूरज जगरेनी ने परीक्षा दी थी और उसने इस दौरान एक फर्जी जाति प्रमाण पत्र तैयार कर उन्हें अपने दस्तावेजों के साथ लगा दिया। जिसमें उसकी जाति सहरिया दर्शाई गई जो अनुसूचित जनजाति में आती है और इसी आधार पर उसने आरक्षण का लाभ प्राप्त कर लिया और वह पटवारी भर्ती परीक्षा में चयनित हो गया। चयन के बाद उसके दस्तावेज वैरीफिकेशन के लिए भेजे गए जहां उसका जाति प्रमाण पत्र जांच के लिए एसडीएम कार्यालय पहुंचा। 

जांच के दौरान के उसका जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। SDM कार्यालय के रिकार्ड और जाति प्रमाण पत्र में उसकी जाति अलग-अलग पाई गई जिससे यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने कूटकरण कर जाति में बदलाव किया। चूंकि आरोपी की पदस्थापना शिवपुरी में हुई थी इस कारण एसडीएम कार्यालय से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का पत्र कोतवाली पुलिस को प्राप्त हुआ जिस पर कोतवाली पुलिस ने उक्त मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!