शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली पुलिस ने महल कॉलोनी में रहने वाले नीरज पुत्र मांगीलाल सोनी के खिलाफ उसकी पत्नी रिंकी सोनी की रिपोर्ट पर भादवि की धारा 498ए के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। आरोपी ने पीडि़ता को बीते माह दहेज की मांग करते हुए घर से निकाल दिया था इसके बाद भी आरोपी उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान कर रहा था जिसकी शिकायत पीडि़ता ने शिकायती आवेदन देकर कोतवाली में थी जिसकी जांच के बाद पुलिस ने प्रकरण कायम किया है।
जानकारी के अनुसार कोलारस सदर बाजार निवासी रिंकी सोनी का विवाह महल कॉलोनी में रहने वाले नीरज के साथ हुआ था। उस समय आरोपी ने पीडि़ता को ठीक ढंग से रखा, लेकिन विवाह के कुछ समय बाद से ही आरोपी उससे दहेज लाने की मांग करने लगा। इस दौरान कई बार पीडि़ता के मायके पक्ष ने उसे समझाने का प्रयास किया और वह नहीं माना
उसने पीडि़ता पर लगातार दहेज लाने के लिए दवाब बनाया। बाद में उसे घर से निकाल दिया तो वह अपने पिता के घर जाकर रहने लगी, लेकिन आरोपी इसके बाद भी उसे परेशान करता रहा जिससे तंग आकर पीडि़ता ने उसकी शिकायत थाने में कर दी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।