शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कमलागंज इलाके में पुलिस की छापामार कार्यवाही में राठौर प्लाजा में चल रहे अवैध आहता में से एक दर्जन शराबियों को पकड़ा है। इसके साथ ही इस आहता संचालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है परंतु राठौर प्लाजा सील नहीं किया गया है।
जानकारी के अनुसार आज कोतवाली टीआई संजय मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि कमलागंज में राठौर प्लाजा में अवैध आहता संचालित कर रहे है। जिसपर आज टीआई संजय मिश्रा अपने साथी एएसआई अरूण वर्मा और टीम को लेकर मौके पर पहुंचे तो देखा कि राठौर प्लाजा में एक होटल संचालित है।
जिसमें नानवेज के साथ शराब भी परौसी जा रही है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लगभग एक दर्जन शराबियों को दबौचा और कोतवाली ले आई है। वहीं इस होटल के संचालक जीतू खटीक को भी गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपीयों के खिलाफ धारा 36 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।