शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला एवं सत्र न्यायालय के पास एक मारूति कार और स्कूटी में भिड़त हो गई। इस बात की शिकायत दोनो ने कोतवाली में की। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बीते दोपहर जिला एवं सत्र न्यायालय के सामने सुनील पुत्र हजारी लाल सोनी उम्र 50 वर्ष निवासी मनियर अपनी स्कूटी क्रमांक एमपी 33 एमए 9915 से मनियर से आ रहा था। तभी सामने से आ रहे मारूति बेन क्रमांक एमपी 07 बीए 2079 का चालक कुलदीप पुत्र जगदीश केवट उम्र 25 वर्ष निवासी संकट मोचन कॉलोनी पिछोर में आकर भिड़ गया।
जिससे दोनों लोगों को चोटे आई हैै। इस बात की शिकायत दोनों पक्षों ने पुलिस थाना कोतवाली में की। जहां पुलिस ने दोनों की रिपोर्ट पर क्रॉस मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।