पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात्रि शराब पीने से मना किया तो पत्नी के सिर में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। इसके बाद परिजन महिला को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक गुरुवार की रात गुड्डी पत्नी जसवंत लोधी का विवाद उसके पति जसवंत से हो गया था। पुलिस ने बताया कि जसवंत शराब पीकर जब घर आया तो गुड्डी ने उसे शराब पीने से मना किया था। इसी बात को लेकर दोनों पति और पत्नी में कहासुनी हो गई।
वाद विवाद के बीच दोनों के मध्य बात इतनी बढ़ गई कि पति ने गुस्से में आकर पत्नी के सिर में कुल्हाड़ी मार दी। आरोपी पत्नी को कुल्हाड़ी मार कर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरु कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।