पोहरी। जिले की पोहरी तहसील के मंडल में अभी हाल ही मंडल उपाध्यक्ष का पद रिक्त हुआ है। जिस पर जिले के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी एवं संघटन मंत्री देवेन्द्र भार्गव की अनुसंशा पर हरनारायण कुशवाह भाजपा मंडल अध्यक्ष पोहरी द्वारा कुलदीप शर्मा भैय्यू को भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पोहरी का पद दिया है।
इससे पूर्व कुलदीप शर्मा युवा मोर्चा में महामंत्री के पद पर कार्यरत थे। इस पर नगर में जिला महामंत्री पृथ्वीराज सिंह जादोंन,डॉ मोहन उपाध्याय मंडल महामंत्री, राशिद खान, लक्ष्मीनारायण खटीक मंडल महामंत्री, मजीद अंसारी अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष, शुभम शर्मा युवा मोर्चा अध्यक्ष, पप्पू सिठेले, पुष्पेंद्र भार्गव, रेखा बंसल पूर्व महिला मोर्चा, आशुतोष जैमनी, हरिशंकर धाकड़, देवी सिंह जादोंन, भारत कर्ण, अभिशेक शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।