दरोगा से मिलकर लौट रहे चौकीदार की हत्या, घात लगाए बैठे थे बदमाश

NEWS ROOM
0

शिवपुरी। खबर जिले के खनियाधाना क्षेत्र के बामौरकलां थाना क्षेत्र के ग्राम खिसलौनी से आ रही है। जहां आज जमीनी विवाद के चलते 13 लोगों ने एक राय होकर युवक की लाठियों से मारपीट कर दी। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए खनियांधाना उपस्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां युवक की मौत हो गई। इस मामले में मृतक के पुत्र का आरोप है कि उसके पिता को दरौगा जी ने फोन लगाकर बुलाया था।

जानकारी के अनुसार मृतक रामसेवक पुत्र अनरथ परिहार के पुत्र सतेन्द्र का आरोप है कि सुबह 7 बजे छोटे दरौगाजी का फोन आया कि कचनारियां गांव आओ यहां एक ट्रॉली फंस गई है। जिस पर रामसेवक घर से निकला। लौटकर आते समय कल्लू यादव निवासी तलाभरा और उसके तीन साथीयों ने एकराय होकर रामसेवक पर लाठीयों से हमला बोल दिया। इस हमले में रामसेवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल रामसेवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया है मृतक और आरोपी कल्लू यादव का लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने उक्त कदम उठाया। इस मामले में पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

इनका कहना है-
जमीनी विवाद के चलते हमारे यहां एक चौकीदार की हत्या कर दी है। इस मामले में हमने एक बार दोनों पक्षों को बाउण्डओवर भी करा दिया था। परंतु फिर भी नहीं माने। रही कुशवाह जी की बात तो वह तो सुबह से ही वहां पर है। यह मुझे नहीं पता कि उन्होंने उसे फोन लगाया या नहीं।
रामराजा तिवारी, थाना प्रभारी बामौरकलां
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!