शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के नीलगर चौराहे पर निवासरत एक युवक ने अपनी पत्नि से पीडि़त होकर अपने ऊपर ही मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया है। इस मामले में युवक जल गया। तभी युवक को जलता देख परिजन दौड़े और युवक को आग से बचाया। इस युवक को परिजन तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां युवक का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार ह्देश सेन पुत्र लक्ष्मण सेन निवासी नीलगर चौराहे के पास पुरानी शिवपुरी ने अपने ही घर में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। इस मामले में परिजन तत्काल पीडि़त को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां युवक का उपचार जारी है।
बताया गया है कि युवक का बीते कुछ दिनों से अपनी पत्नि से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।